यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार सुबह रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। युवक के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव की है। गांव निवासी रामभवन का बेटा दीपक सुबह खेत जा रहा था। तभी गांव के 3 लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
मामले में ग्राम प्रधान समेत दो आरोपी फरार हैं। एसओ संदीप तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। मामला आशनाई से जुड़ा हो सकता है।