फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के लिए बुलाया, फिर किया गैंग रेप

Thu, 13 Oct 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के औरया जिला में एक युवती को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं, युवती से मारपीट कर उससे जेवरात व नगदी भी छीन ली गई। युवती किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। इसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र पहुंचकर युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाई।  
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने घटना दूसरे जिले में होने के कारण तहरीर लेने से ही इंकार कर दिया। कोतवाली पहुंची गैंग रेप पीड़िता ने बताया 10 अक्तूबर की शाम लगभग पांच बजे इटावा जिला निवासी एक युवक का फोन आया। उसने बैंक में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर आने को कहा। घर में इतना रुपया नगद न होने के कारण महिला ने जेवर व नगद दस हजार रुपये लेकर बताए स्थान पर पहुंच गई।

वहां एक कार में उक्त युवक के अतिरिक्त दो अन्य लोग बैठे थे। उन लोगों ने महिला को कार में बैठा कर गाड़ी इटावा की ओर चला दी। करीब डेढ़ घंटे के सफर के बाद कार एक गांव में जाकर रुकी। जहां वह लोग महिला को लेकर एक घर में पहुंचे। यहां तीनों ने महिला से गैंग रेप किया। यही नहीं उक्त लोगों ने महिला से जेवर व नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन


देर शाम तक महिला के घर से गायब रहने पर जब उसके पति ने मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। पीड़िता ने बताया कि जब वह दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे अपने घर पहुंची तो अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बांद गुरुवार को पीड़िता अपने पति के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें