फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे फेंका मिला शव

Sat, 05 Nov 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बिठुर में एक युवती का बड़ी बेरहमी से गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उसका शव एक सड़क किनारे पड़ा मिला है। शनिवार सवेरे जब ग्रामीणों का वहां से गुजरना हुआ तो शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कानपुर के मंधना इलाके में प्रसिद्ध वन खंडेश्वर मंदिर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर लड़की का शव एक सड़क किनारे मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। स्थानिय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला, रात को तकरीबन 8 बजे तक सड़क पर लोगों की आवाजाही आम रहती है। इसलिए अंदेशा है कि घटना 9 बजे के बाद की है।   

पुलिस ने बताया शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। लड़की की उम्र 18 साल से अधिक होने का अनुमान है। हमलावर ने गले की नसों को किसी धारदार हथियार से बुरी तरह काटा है। लड़की ने हाई हील के सेंडिल, निली लेगिंग और केसरिया रंग का लहंगा पहना है। इसके अलावा लड़की ने आर्टीफिशियल ज्वेलरी पहनी है। जांच के बाद लड़की का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। बाद में मौके पर एसपी संचेद्र पटेल व सीओ कल्याणपुर संजीव दीक्षित भी घटना का जायजा लेने पहुंचे। फिलहाल मामले में कुछ ठोस हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


    


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें