फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने मारा छापा, घूस लेते रंगेहाथ धरे गए लेखाधिकारी 

Sat, 05 Nov 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मां के इलाज के खर्च का भुगतान करने के लिए वकील से घूस ले रहे केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लेखाधिकारी व कार्यालय अधीक्षक सुशील कुमार शुक्ल को सीबीआई की लखनऊ टीम ने शुक्रवार शाम रतनलाल नगर स्थित हेड ऑफिस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं। सीबीआई ने उनके घर पर भी छापा मारा और कई दस्तावेज कब्जे में लिए। देर रात सीबीआई उन्हें लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी वकील वीएन मिश्र की मां सुशीला देवी सीजीएचएस की लाभार्थी हैं। कुछ दिनों पहले इलाज के लिए उन्हें लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (कॉर्डियोलॉजी) में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेस मेकर लगा। इलाज में 66 हजार रुपये खर्च हुए थे। खर्च के भुगतान के लिए वीएन मिश्र ने रतनलाल नगर स्थित सीजीएचएस के हेड ऑफिस में बिल लगाया था।

उनका कहना है कि भुगतान के लिए सुशील दस हजार रुपये मांग रहे थे। सुशील की वॉयस रिकॉर्डिंग की वीएन मिश्र  ने सीबीआई में शिकायत की थी। शुक्रवार को सीबीआई इंस्पेक्टर गणेश शंकर की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम के साथ वीएन मिश्र रतनलाल नगर स्थित सीजीएचएस के हेड ऑफिस पहुंचे। सीबीआई के इशारे पर उन्होंने सुशील को छह हजार रुपये दिए। सुशील ने रुपये काउंटर में रखवा दिए और कहीं चले गए। बाद में वापस आने पर रुपये गिनते समय सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन


शास्त्री नगर आवास में भी छापा
हिरासत में लेने के बाद सीबीआई ने सुशील के शास्त्री नगर स्थित आवास पर भी छापा मारा और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। फिर रतनलाल नगर हेड ऑफिस पहुंचकर सीबीआई ने सुशील द्वारा भुगतान किए गए कई दस्तावेज को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें