फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग आकर कुंए में कूद गई, मौत

Fri, 16 Dec 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में घरेलू कलह के चलते एक विवाहित महिला ने कुंए में कूद कर जान दे दी। महिला की मौत पर परिवार वालों ने चुप्पी साध ली है। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है। पता चला है कि महिला का सास से विवाद हुआ था। जिस पर महिला  ने आत्म हत्या कर ली। 
विज्ञापन


कानपुर कोतवाली शिवली नुनारी बहादुरपुर में उर्मिला(38) पत्नी अनिल कश्यप व सास पिया दुलारी के साथ रहती थी। गुरुवार को सास के साथ राशन कार्ड को लेकर विवाद हो गया। इस पर महिला ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली।  

वहीं कानपुर के पनकी इलाके में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी संग रात को उसका झगड़ा हुआ था। सुबह पत्नी ने उठकर जब पति को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। इसके शरीर हिलाडुलाकर देखा तो व्यक्ति मृत मिला। तुरंत मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने जांच में शव के पास ही एक सुसाइड नोट बरामद किया है। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज बहादुर कनौजिया (43) पनकी पावर हाउस में सैकेंड ग्रेड टैक्निशियन के पद पर कार्यरत्त थे। वह पत्नी श्रमिष्ठा देवी व दो बच्चे शिवांशु(10) और आदित्य(8) संग पनकी इलाके में रहते थे। पत्नी का कहना है उनके पति राजबहादुर को शराब पीने की लत लगी थी। गुरुवार रात भी वह शराब के नशे में घर लौटे थे, जिस पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। लड़-झगड़कर दोनों सो गए थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात भी राज का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह चारपाई पर राज का शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें