फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकने पर भैंस चोरों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 May 2019 11:07 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में रविवार देर रात भैंस चोरी करने से टोकने पर महिला को गोली मारने का एक मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओमपुरी की है। रविवार देर रात कुछ चोर पिंटू के घर के बाहर बंधी भैंसों को खोल रहे थे। इसी दौरान पिंटू की पत्नी पिंकी (35) जाग गई तो उसने चोरों को टोक दिया। इससे नाराज चोरों ने पिंकी के गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें