सिकंदरा थाना क्षेत्र में मानपुर-डेरा गांव के सामने कानपुर हाईवे पर तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। जाम नहीं हटाने पर पुलिस ने सख्ती बरती।'
पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। मुआवजे का भरोसा दिलाये जाने पर करीब दो घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।
मानपुर-डेरा गांव निवासी अशोक सिंह ने बताया कि उनकी मां सुनरी देवी (55) पैदल खेत पर चारा लेने गई थीं। लौटने में रोड पार करते वक्त कानपुर की ओर से आ रहा चौपहिया वाहन उनको रौंदता हुए औरैया की ओर चला गया।
हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के जाम खुलवाने के लिए सख्ती बरतने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालात बेकाबू देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
पुलिस लाइन से भी फोर्स बुला लिया गया। सूचना पर पहुंचे डीएसपी संजीवकुमार सिन्हा और एसडीएम डीपी पाल ने मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। मृतका के परिजन रोते-बिलखते रहे।
दोपहर बाद करीब तीन बजे आवागमन चालू हो सका। थाना इंचार्ज जयप्रकाश यादव ने बताया कि मृतका के पुत्र संतोष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।