फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: महिला व मासूम बेटे की जलकर मौत, एक बेटे की हालत गंभीर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 13 Dec 2019 12:35 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में शुक्रवार को एक महिला व बच्चे की संदिग्ध हालत में जलकर मौत की घटना सामने आई है। जबकि एक मासूम बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। महिला के परिजनों ने ससुरालीजनों पर जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पति मजदूरी करता है। मृतक महिला सुमन देवी (29) का मायका कानपुर देहात में है। महिला के अलावा बेटे गौरव (3) की मौत हुई है। 9 माह का छोटा बेटा छोटू सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पांच साल पहले शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें