कानपुर के ग्वालटोली में नाबालिग के साथ तीन सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। उसका एमएमएस भी बनाया और मुंह खोलने पर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप, धमकी, पॉक्सो और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर रुकम पाल सिंह का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मछली वाला हाता में शाहिद उसके भाई शारुख और शफीक रहते हैं। शाहिद पिछले दिनों मुहल्ले की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसे शहर में ही एक किराए के मकान में रखा। उसकेसाथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग का आरोप है कि शाहिद के भाई शफीक और शाहरुख ने भी रेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। इसके बाद उसे एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। साथ ही उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोपियोंकी धमकी से तंग आकर उसने शनिवार को परिजनों को पूरा वाकया बताया। परिजन फौरन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा कि आरोपियों में एक से नाबालिग का प्रेम प्रसंग था।