जालौन जिले के माधौगढ़ में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार शाम पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया। उसके बाद बाइक से भाई के साथ पति को माधौगढ़ छोड़ कर पत्नी मायके चली गई।
देर रात युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।