फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चौकीदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2020 10:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी जाजमऊ में बुधवार देर शाम एक चौकीदार ने किशोरी को घर मे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे  गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जाजमऊ के एक गांव निवासी टेनरी कर्मी की 15 वर्षीय बेटी है। टेनरी कर्मी के अनुसार उसकी पत्नी भी उसके साथ टेनरी में काम करती है। बुधवार को दोनों रोज की तरह टेनरी में काम करने चले गए थे। घर पर उनकी बेटी अकेली थी।

बताया कि उनके मकान के बगल में एक निर्माणाधीन मकान है। जहां पर प्योंदी गांव निवासी चंद्रकेश शेखर ( 50) चौकीदारी करता है। शाम को उसने बेटी को घर में अकेला पाया , तो घर मे घुस गया। जिसके बाद उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बेटी के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें