फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा में एक और स्टूडेंट गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी में हुए व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का एक और स्टूडेंट गिरफ्तार हो गया है। 2013 बैच के स्टूडेंट कृष्णकांत मौर्य को एसआईटी रीवा ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसे एक बार पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। दुबारा बुलाने के बाद कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया गया। एसआईटी रीवा को दो अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स की तलाश है। कृष्णकांत मौर्य ने व्यापमं में साल्वर के रूप में काम किया था।

कुछ दिनों पहले एसआईटी रीवा ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, बाद में उसे इस शर्त पर छोड़ा गया था कि जब उसे बुलाया जाएगा तो वह आएगा। दो मार्च को कृष्णकांत को दुबारा पूछताछ के लिया बुलाया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को एसआईटी रीवा के इंस्पेक्टर माधव सिंह और एमडी आर्या कृष्णकांत मौर्य को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। माधव ने बताया कि कई स्टूडेंट्स का नाम सामने आ रहे हैं, सभी को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें