फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू और रेस्टोरेंट भी देंगे चीख-चीख कर गवाही

Thu, 05 Mar 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति हत्याकांड में चाकू खरीदने और रेस्टोरेंट दोनों जगह की ली गई फोटो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पुलिस के आरोप पत्र को बल मिला है। बुधवार को विवेचक ने कोर्ट में लैब की जांच रिपोर्ट सप्लीमेंटरी चार्जशीट के रूप में दाखिल की।
विज्ञापन


ज्योति की हत्या मामले में उसका पति पीयूष श्यामदासानी, पीयूष की प्रेमिका मनीषा, ड्राइवर अवेधश, सोनू, रेनू और आशीष जेल में हैं। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि रेनू और अवधेश ने रेव मोती से चाकू खरीदे थे। इन्हीं चाकुओं से ज्योति का कत्ल किया गया था।

लैब से आई फुटेज जांच रिपोर्ट में रेनू और अवधेश को चाकू खरीदते पहचान लिया गया है। वारदात वाले दिन रैना मार्केट के रेस्टोरेंट कर्निवाल में हत्या से पूर्व पीयूष और ज्योति खाना खाने आए थे। यहीं बाहर पीयूष की हत्यारोपियों अवधेश, सोनू एवं अन्य से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


बाद में योजनाबद्ध तरीके से ज्योति की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में रेव मोती और रेस्टोरेंट दोनों जगह की सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए लैब भेजी थी। जांच रिपोर्ट अब आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

इससे पुलिस का यह दावा मजबूत हो गया है कि चाकू खरीदने और रेस्टोरेंट में जो भी कवायद हुई, आरोपियों के बीच ही हुई। चार्जशीट में अब इस जांच रिपोर्ट को भी दाखिल कर दिया गया है। इससे अब सरकारी वकील को अपना दावा मजबूती से रखने के लिए बल मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें