फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग

Sun, 19 Sep 2021 02:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों दोस्त परिवार के इकलौते चिराग थे। इनकी मौत से परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सांडी मार्ग पर ग्राम मेढ़ूू के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार दोस्त पीछे से जा घुसे। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी सत्यम मिश्रा (26) ट्रैक्टर चालक था। वह मूल रूप से ग्राम मेढ़ू का निवासी था। शनिवार देर शाम वह मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी दोस्त शोभित सक्सेना (23) के साथ बाइक से मेढ़ू गया था।

शनिवार देर रात वहां से वापस आते समय हरदोई-सांडी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। बाइक चला रहे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल शोभित को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दोस्तों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के शव देर रात मोर्चरी में रखवा दिए गए और रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। 

परिवार के इकलौते चिराग थे दोनों दोस्त
सत्यम की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां सुशीला बदहवास हो गई। उसे संभालना मुश्किल हो गया। सत्यम अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी तीन छोटी बहनें हैं। इकलौते भाई की मौत से बहनें भी बिलख पड़ीं। इसी तरह शोभित पिता संतोष के साथ बोरिंग मिस्त्री का कार्य करता था। शोभित भी अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। शोभित के परिवार में चार बहने हैं। बेटे का शव देख मां मंजू गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें