उन्नाव से डेढ़ साल पहले प्रेमी संग गई किशोरी पुलिस को आगरा में मिली। किशोरी मां बन चुकी है। प्रेमी फरार है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह कोर्ट मैरिज कर चुकी है। प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
किशोरी व उसके चार महीने के बच्चे को पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी किशोरी 10 सितंबर 2016 को पीडीनगर मोहल्ला निवासी आकाश तिवारी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
किशोरी के पिता ने आकाश के खिलाफ बेटी को ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आगरा से किशोरी को तलाश लिया। डेढ़ साल पहले प्रेमी संग गई किशोरी एक बच्चे की मां बन चुकी है।
किशोरी के मुताबिक उसने 23 फरवरी 2016 को कोर्ट मैरिज कर ली है। पुलिस किशोरी को लेकर सदर कोतवाली आई। किशोरी के नाबालिग होने पर उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। आकाश तिवारी की तलाश में पुलिस ने तीन मकानों में छापेमारी की।