उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाकर लोगों को एचआईवी बांटने वाले झोलाछाप के बारे में स्वास्थ्य महकमे को सात महीने पहले ही जानकारी मिल गई थी। इसके बाद भी विभाग सोता रहा। उसके खिलाफ कार्रवाई तब की गई, जब इलाके के 38 लोग एचआईवी की चपेट में आ गए। यह खुलासा खुद सीएमओ ने किया है।