भारी मात्रा में माल बरामद किया
इसकी अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बिना लाइसेंस कस्बे में पटाखों की बिक्री कर रहे संतोष गुप्ता, नीरज गुप्ता, अजय, अंकित और मोनू गुप्ता के पास से भारी मात्रा में माल बरामद किया। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि अचलगंज में सिर्फ एक दुकानदार को ही आतिशबाजी बनाकर बेचने का लाइसेंस मिला है।
डीएम: पटाखों की अवैध बिक्री रोकें एसडीएम और सीओ
डीएम घनश्याम मीना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को पटाखों के अवैध भंडारण की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि आबादी क्षेत्र में पटाखों की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अग्निशमन दल और एंबुलेंस सक्रिय रहें। कार्यकारी अधिकारी को साफ-सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को कहा। मिलावटी खाद्य पदार्थ व शराब की जांच और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनाती के भी आदेश दिए गए।