फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पर मिले युवती के शव की शिनाख्त, उन्नाव की बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट थी मृतका, जिम पार्टनर पर शक

Sat, 07 Nov 2026 12:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त उन्नाव निवासी और बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट मंतशा कुमारी (26) के रूप में हुई है। चकेरी के लाल बंगला से शॉपिंग के दौरान गायब हुई मंतशा की हत्या का शक उसके जिम में आने वाले एक युवक पर जताया जा रहा है।

विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल कस्बे में महाराजपुर के महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान उन्नाव के गंगा घाट क्षेत्र के एकलाख नगर निवासी मंतशा कुमारी (26) के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां संजना और पिता प्रेम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी मंतशा चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला बाजार शॉपिंग करने गई थी।

विज्ञापन

देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया, तो शाम सात बजे से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका पर दूसरे दिन गंगा घाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मां ने बताया कि एक वीडियो और फोटो के जरिए उन्हें पता चला कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला है।मौके पर पहुंचकर देखा, तो वह उनकी ही बेटी थी। बेटी साथ में मोबाइल और एक झोला समान लेने के लिए ले गई थी, वो सब गायब है।

Trending Videos





बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी मंतशा

पीड़ित पिता ने बताया कि मंतशा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन खुशबू का विवाह हो चुका है, भाई दीपक घर पर रहता है। पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पहले वह बच्चों को बॉक्सिंग सिखाते थे और खुद गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। पिता से ही बॉक्सिंग सीखकर मंतशा ने भी कई मेडल जीते थे और वह झांसी से बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी।

ऑपरेशन के कारण नहीं जा रही थी जिम
वह कई जिम में ट्रेनर रह चुकी थी और वर्तमान में जाजमऊ स्थित फ्यूजन फिट जिम में ट्रेनर थी। दो माह पहले बच्चेदानी में गांठ होने के चलते उसका ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण वह जिम नहीं जा रही थी। दो दिन पहले से ही उसने घर से निकलना शुरू किया था। मां ने बताया कि पहले वह स्कूटी से जाती थी, लेकिन तबीयत ठीक न होने से उस दिन ऑटो से लाल बंगला गई थी।

जिम में आने वाले युवक पर हत्या का शक
पीड़ित पिता ने बताया कि जिम में ट्रेनिंग करने आने वाले एक युवक से बेटी की बातचीत होती थी। बीमारी के दौरान वह युवक कई बार अस्पताल में देखने भी आया था। आशंका है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। परिवार ने बताया कि 18 नवंबर को परिवार में भतीजी की शादी है, जिसकी तैयारी में मंतशा लगी थी और उसी के लिए वह खरीदारी करने गई थी। शादी की खुशियां अब गम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी उन्नाव: सभी पहलुओं पर जांच की जा रही जांच
फिलहाल महाराजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, उन्नाव सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज थी। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें