फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े भाजपा नेता समेत 2 को गोलियों से भूना, वर्चस्व और जमीनी विवाद वजह, गांवों में पीएसी तैनात

Wed, 04 Sep 2019 10:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
बाइक सवार दो लोगों की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में गिरसी गांव के पास नहर पटरी पर बुधवार सुबह बाइक सवार भाजपा नेता और उनके साथी को गोलियों से भून दिया गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हत्या के एक मामले की सुनवाई के लिए कानपुर कोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में एक हिस्ट्रीशीटर से वर्चस्व की जंग व जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। परिजनों ने भी इसी बदमाश पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं दी है। 2011 में घाटमपुर के राहा गांव में विजय सिंह की हत्या हुई थी।
 
Trending Videos

मामले में जलाला घाटमपुर निवासी भाजपा नेता (बूथ अध्यक्ष) कपूर सिंह उर्फ कल्लू (50) व राहा के बच्चा सिंह गौर (62) समेत छह आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले की सुनवाई के लिए सुबह करीब नौ बजे दोनों एक ही बाइक से कोर्ट जा रहे थे।

गिरसी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोलियों से भून दिया। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि घटना के वक्त दो ग्रामीण घटनास्थल से कुछ दूरी पर थे। उन्होंने बताया कि सफेद अपाचे सवार दो बदमाशों ने कपूर सिंह व बच्चा सिंह पर पीछे से हमला बोला।

 

पहले डंडा मार नीचे गिराया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी अनंत देव पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

दोनों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
कपूर सिंह और बच्चा सिंह पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक कपूर सिंह पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई थी। मृतकों के गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। देर शाम एसएसपी घटना स्थल और मृतकों के गांव पहुंचे।

 
विज्ञापन

पांच घंटे बाद पहुंची फोरेंसिक टीम
पुलिस ने हादसा बता पुलिस शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया था। इस दौरान फोरेंसिक टीम को भी जानकारी नहीं दी गई। लापरवाही इस कदर रही है कि करीब पांच घंटे बाद फोरेंसिक टीम जांच करने घटना स्थल पर पहुंची। 

छह लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
अनंत देव, एसएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें