फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधनू के सड़क हादसे में हिस्ट्रीशीटर समेत दो की मौत, हंगामा

Tue, 16 Dec 2014 03:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू के पहाड़पुर चुंगी चौराहा के पास सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर छोटू सिंह और उसके साथी बाबू यादव की मौत हो गई। तीसरे दोस्त दीपू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सड़क पर आ गए। पथराव कर ट्रक के शीशे तोड़े और सड़क पर जाम लगा दिया। कई थानों की फोर्स, पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे। भीड़ ने बिधनू एसओ घनश्याम यादव पर विरोधी हरिनाम यादव से मिलकर हत्या करा देने का आरोप लगाया।
दलील दी गई कि डॉयल100 वाहन से छोटू की बाइक में पीछे से टक्कर मारी गई, जिससे हादसा हुआ। करीब तीन घंटे शव को उठने नहीं दिया गया। एसपी पश्चिम हरीश चंदर ने एसओ की भूमिका की जांच कराने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।  
विज्ञापन

इधर, छोटू की तलाशी में पुलिस को एक पिस्टल, एक तमंचा और करीब नौ कारतूस मिले हैं। बिधनू थाने के हिस्ट्रीशीटर छोटू सिंह (25) का घर पहाड़पुर गांव में है। यह कृष्णा विहार नौबस्ता निवासी प्रापर्टी डीलर विनोद उर्फ बाबू यादव (24) के साथ इन दिनों काम कर रहा था।
तीसरा  घायल साथी दीपू बिनगवां का रहने वाला है। घटना लगभग शाम पौने चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नई पल्सर बाइक से तीनों बिधनू की ओर जा रहे थे। बाइक दीपू चला रहा था।
पहाड़पुर चुंगी चौराहा के पास अचानक बाइक ने यू टर्न लिया तभी बिधनू की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। दीपू दूसरी ओर गिरा लेकिन छोटू और बाबू ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
करीब ही गांव होने की वजह से परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए। तड़प रहे दीपू को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चुंगी के पास ही रहने वाली पुलिस ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
इधर, ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। छोटू के भाई टिंकू ने आरोप लगाया कि डॉयल-100 वाहन से उनकी भाई की बाइक में एक साजिश के तहत टक्कर मारी गई। यह सब बिधनू एसओ घनश्याम यादव ने कराया है।
उन्होंने पिता सुनील सिंह की हत्या के आरोपी हरिनाम सिंह से छोटू का खात्मा करने के लिए सुपारी ली थी।   पुलिस ने सख्ती दिखानी चाही तो आरोप है कि एक युवक ने हवाई फायरिंग भी किया।
ग्रामीणों के सड़क जाम कर देने से कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। चुंगी के सिपाही गांव वालों का गुस्सा देख भाग निकले।
नौबस्ता, पनकी, गोविंदनगर और बाबूपुरवा सर्किल की फोर्स, क्यूआरटी, करीब आठ दमकल, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसीएम योगेंद्र कुमार, सीओ गोविंद नगर ओपी सिंह, घाटमपुर सीओ वीके तिवारी ने मोर्चा संभाला।
पर, ग्रामीणों का गुस्सा देख फोर्स करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। एसपी पूर्वी प्रभाकर चौधरी, एसपी पश्चिम हरीश चंदर के साथ ग्रामीण एसओ को हटाने की मांग पर अड़ गए। बड़ी मुश्किल से पुलिस इन्हें जांच का भरोसा दे पाई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वो हंगामा और पुलिस के विरोध की बात सुन रात में पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को उनके आरोप की जांच कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
एसएसपी ने कहा कि  यदि आरोप सही निकला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, प्रथम दृष्टा यह हादसा लग रहा है। बाइक पर तीन सवारी चलना ही गलत था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें