योगी सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन चल रहा है। कानपुर में दो दिन में तीन अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। एक घटना में सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
demo
पहला मामलाः
गुरुवार देर रात कानपुर पुलिस व अपराधी के बीच सीसामऊ थानाक्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में भाग रहे अपराधी अनिल ने पुलिस पर जैसे ही फायर किया पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। घायल अनिल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
demo
दूसरा मामलाः
इससे पहले सचेंडी थाना क्षेत्र में कानपुर पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान अपराधी विनय कश्यप को गिरफ्तार किया था। विनय के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
4 of 6
demo
तीसरा मामलाः
कानपुर के चकेरी थाने से रामादेवी कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त जीटी रोड पर त्रिमूति मंदिर के पास 25 हजार के इनामी लुटेरे गुल्लू आफताब ने पुलिस अभिरक्षा में एक दरोगा की सर्विस पिस्टल छीन ली। इसके बाद पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुल्लू के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। गुल्लू आफताब किदवई नगर, गोविंद नगर और चकेरी थाने से लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
demo
आफताब ने गुरुवार तड़के पेट दर्द की शिकायत की। इस पर गुरुवार सुबह 5:20 बजे चकेरी थाने के दरोगा जगदीश सैनी, जाजमऊ चौकी प्रभारी मंसूर अहमद सिपाहियों के साथ गुल्लू आफताब को जीप से काशीराम ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे।
एसपी पूर्वी राजकुमार, सीओ कैंट मौकेपर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। थानाप्रभारी ने बताया कि गुल्लू पर चकेरी, गोविंद नगर, किदवई नगर में लूट और गैंगस्टर से छह मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरुवार दोपहर गुल्लू को कांशीराम अस्पताल से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया।