फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर बरसे ‘गुंडे’, गोलियां मारकर सवा दो लाख लूटे

Sun, 23 Oct 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लूट के शिकार व्यापारियों ने पुलिस को सुनाई दास्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले की माझिल पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए व्यापारियों से सवा दो लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गये। व्यापारियों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा रही है। 
विज्ञापन

  फतेहपुर हथगाम निवासी मवेशी व्यापारी शब्बीर अपने दामाद बांदा निवासी यासीन व अपने बेटे मुशीर के साथ दो अलग-अलग बाइकों से मवेशी मंडी अजुहा जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और तमंचे-रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर नोटों से भरा बैग लूट लिया। फायरिंग के दौरान एक गोली मुशीर के पैर पर लग गई। व्यापारी शब्बीर का कहना है कि बैग में एक लाख 75 हजार रुपये नगद थे। इसके अलावा जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लोगों से पूछताछ और दबिश देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें