भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों की हकीकत एक बार फिर सामने है। मंगलवार रात कानपुर में बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन ट्रेनों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। यात्रियों ने तुरंत घटना की जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यात्रियों ने बताया हथियारों से लैस बदमाशों ने शुक्लागंज से कानपुर सेंट्रल के रेलवे स्टेशन के बीच मार पीट व लूट पाट की। इसके बाद वह भाग निकले। ट्रेन जब कानपुर सेन्ट्रल पहुंची तो यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद तीन घायलों को जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया।
सबसे पहले बदमाशो ने लखनऊ से मुम्बई जाने वाली लोक मान्य तिलक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने सो रहे यात्रियों के साथ लूट पाट की जिसमें एक यात्री रमा शंकर पाण्डेय घायल हो गया।