फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दो सुपरफास्ट समेत तीन ट्रेनों में ताबड़तोड़ लूट

Wed, 05 Oct 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों की हकीकत एक बार फिर सामने है। मंगलवार रात कानपुर में बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन ट्रेनों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। यात्रियों ने तुरंत घटना की जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया हथियारों से लैस बदमाशों ने शुक्लागंज से कानपुर सेंट्रल के रेलवे स्टेशन के बीच मार पीट व लूट पाट की। इसके बाद वह भाग निकले। ट्रेन जब कानपुर सेन्ट्रल पहुंची तो यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद तीन घायलों को जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया।

सबसे पहले बदमाशो ने लखनऊ से मुम्बई जाने वाली लोक मान्य तिलक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने सो रहे यात्रियों के साथ लूट पाट की जिसमें एक यात्री रमा शंकर पाण्डेय घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को बनाया निशाना

ट्रेन में यात्रियों से लूट के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों ने वंहा से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया। ट्रेन जैसे ही आउटर पर रुकी बदमाशो ने ट्रेन में लूट पाट शुरू कर दी। वैशाली में सफर कर रहे गोरखपुर के देवी सिंह घायल हो गए।

उसके बाद लखनऊ - कानपुर पैसेंजर में भी कई यात्रियों के साथ लूट पाट की जिसमें कई लोग घायल हो गए। पैसेंजर में सफर कर रहे शुक्लागंज उन्नाव निवासी लाला के साथ भी लूट हुई और भी घायल हुए है। मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें