फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने जा रहे तीन लोगों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 05 Dec 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-तीनों एक स्कूटी पर सवार थे
-मरने वालों मे एक युवती समेत दो नाबालिग
-सभी रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आए थे
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी इलाके में ओवरलोड डंपर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इलाकाई लोगों ने डंपर और चालक को पुलिस को सौंप दिया। पनकी एमआईजी निवासी जल निगम कर्मचारी मुन्नालाल के पुत्र कपिल की 1 दिसंबर को शादी और 4 दिसंबर को रिसेप्शन था।
विज्ञापन


जिसमें शामिल होने उनके कई रिश्तेदार दूसरे शहरों से आए थे। सोमवार करीब 12:30 बजे मीरपुर कैंट निवासी भांजे संजय कुमार का पुत्र शिवम(17),विलासपुर निवासी भांजे राजा मलिक का पुत्र साहिल(13) और खड्गपुर निवासी चचेरे भाई राजा समुद्रे की पुत्री दीपिका(19) मोबाइल में कवर लगवाने घर से निकल थे। तीनों मुन्नालाल की स्कूटी से पनकी से अर्मापुर की ओर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक शिवम स्कूटी चला रहा था बीच में दीपिका और पीछे साहिल बैठा था। भाटिया तिराहे से सौ मीटर आगे सड़क पर फैली मौरंग से स्कूटी अचानक फिसल गई। तीनों स्कूटी समेत सड़क की ओर गिरे और पीछे से गिट्टी लदा ओवरलोड डंपर तीनों के सिर के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों के मुताबिक तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों ने दौड़ा कर डंपर को रोका और चालक को पकड़ लिया। पनकी एसओ धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे डंपर को थाने भेज तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें