फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: दो महिलाओं समेत तीन बदमाशों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के घर में की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 11:37 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में जिला समाज कल्याण अधिकारी के सरकारी आवास में घुसकर दो महिलाओं समेत तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए 55 हजार रुपए, तीन अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिए। सिविल लाइन थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि बुधवार 8 अप्रैल कि सुबह करीब 10 बजे ट्रांजिट हॉस्टल स्थित उनके सरकारी आवास में एक युवक घुस आया। उसने पेंशन से संबंधित बात की और दो महिलाओं को बुला लिया।

इसके बाद अचानक युवक ने उन पर हमला बोल दिया। जमीन पर गिरा कर तीनों ने मारपीट की और चादर से गला घोटने का प्रयास किया। युवक ने तमंचा निकालकर डराया धमकाया और चाबी लेकर अलमारी में रखे 55 हजार रुपए निकाल लिए। उनकी तीन अंगूठियां और दो मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद तीनों लोग घर के दरवाजे कि बाहर से कुंडी चढ़ाकर भाग गए। बदमाशों के निकलते ही उन्होंने जोर जोर से दरवाजा खटखटाया। जिसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे नगरपालिका के अवर अभियंता ने आकर कुंडी खोली।
 
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस घटना से वह काफी से डर गए थे। बाग में सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने लूट की धारा 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें