चोरों ने तीन घरों से उड़ाया तीन लाख का माल
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के मरगांया गांव में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने धावा बोला। तीन घरों को निशाना बनाकर तीन लाख से ज्यादा का माल समेट ले गए जबकि चार अन्य घरों के लोग जागने से वे उनके दरवाजे बंद कर भाग निकले।
रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। ग्राम मरगांया में शनिवार रात चोरों ने सबसे पहले गांव के किसान सगे भाई गया प्रसाद व कमलेश पुत्र बालादीन के सूने घरों में धावा बोला।
मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले कुंडी को तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर ली। गयाप्रसाद के मुताबिक, दोनों भाई शनिवार की रात परिजनों व बच्चों सहित उरई के दौलतपुर गांव अपनी भांजी खुशबू की शादी में गए थे।
घर से चोर सोने की बेसर, चांदी की हाफ पेटी व दो हजार की नगदी सहित करीब 80 हजार का सामान चुरा ले गए। वहीं भाई कमलेश ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की बेसर चांदी की पायल, चूड़ी तोड़िया व सिक्के, बच्चों की करधनी, पीतल के बर्तन व 15 सौ रुपये सहित घर का अन्य सामान चुरा ले गए।