फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद बेकाबू भीड़, बेबस पुलिस

Sat, 14 Mar 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा बाईपास पर शुक्रवार को टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार अशोक (30) की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। नाराज लोगों ने बाईपास से गुजर रहे वाहनों पर पथराव कर दिया। टैंकर में तोड़फोड़ के साथ ही केशव नगर बाईपास पर जाम लगा दिया। भीड़ ने टैंकर में आग लगाने की कोशिश की और फिर इसी दौरान दो पक्षों में भी मारपीट हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को पीटा गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस दोनो पक्षों को काबू में कर पाई। बर्रा नौबस्ता और बाबूपुरवा थाने का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ ओपी सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नौबस्ता खाड़ेपुर के योगेंद्र विहार निवासी जयकुमार गुप्ता के बेटे अशोक की दादानगर में मच्छरदानी की दुकान थी। परिवार में पत्नी मीना, बच्चे आर्यन (8), लाडो (5), छोटू (2) हैं। मकान में कमरे का निर्माण कराने के लिए अशोक मौरंग लेने को शुक्रवार सुबह पड़ोसी रामकुमार के साथ बाइक से मौरंग मंडी जा रहा था।
विज्ञापन


तभी केशव नगर बाईपास पर सड़क क्रास करते समय पनकी जा रहे टैंकर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक रामकुमार चला रहा था। टैंकर की टक्कर लगने से पीछे बैठा अशोक बाइक से गिर गया। इससे पहले कि अशोक संभल पाता, टैंकर के पहिए अशोक के सिर से गुजर गए।

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गईं। सड़क पर जाम लगाए लोगों से एक युवक ने बाइक चला रहे युवक की लापरवाही से हादसा होने की बात कही तो अशोक के परिवारीजनों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद दोनों ओर के लोग भिड़ गए और खूब मारपीट की। भीड़ के बेकाबू होने पर पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटक कर मारपीट कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद पुलिस युवक को घटनास्थल से थाने ले गई। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया टैंकर कब्जे में लिया गया है।

रामकुमार की तहरीर पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  कई हादसों के बाद भी नहीं बने ब्रेकरः लोगों के मुताबिक केशव नगर बाईपास पर कई हादसे होने के बाद भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए गए। सीओ गोविंद नगर ने ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें