फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCATET-2017 में धरे गए दस ‘मुन्नाभाई’, एसटीएफ ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 17 May 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ‘मुन्ना भाई’
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (UPCATET-2017) में यूपी एसटीएफ ने ‘मुन्ना भाइयों’ के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ की कानपुर से आई टीम ने मंगलवार को बांदा के जेएन डिग्री कॉलेज में हो रही यूपीसीएटीईटी-2017 (प्रवेश परीक्षा) में छापा मारा। वहां 10 फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली में एसटीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पकड़े गए आरोपियों में बरेली जनपद के नवाबगंज थानांतर्गत बरौर गांव का राम प्रकाश पुत्र मदनलाल, बहराइच जिले के बौंडी थाना के रामगढ़ी गांव का दिनेश पाल पुत्र शिवराम, प्रतापगढ़ के कुंडा थानांतर्गत हरीनामगंज का अब्दुल्ला पुत्र रईस उल्ला, बरेली जिले के फरीदपुर थाने के गोविंदपुर गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र कंचन सिंह, मऊ जनपद के ढिलई फिरोजपुर का मोहम्मद उमर उस्मानी पुत्र मोहम्मद सादिक, जौनपुर जिले के पृथ्वीपुर गांव का पंकज कुमार सिंह पुत्र भीम सिंह, कानपुर देहात के डेरापुर थानांतर्गत मुंगीशापुर का अमन कुमार पुत्र कृपा शंकर, फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के दयालपुर का सुनील मौर्या पुत्र रामप्रकाश, बहराइच जिले के ऋषिया कस्बे का तुफैल अहमद पुत्र फजल अहमद और पीलीभीत जनपद के उमरिया थाना क्षेत्र के मोनी गांव का मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद छोटे शामिल हैं। 
विज्ञापन

टीम की अगुवाई एसटीएफ के अपर एसपी रशीद खां कर रहे थे। इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह सहित पंकज अवस्थी, राकेश सिंह, श्रीश पांडेय, रजत कुमार और स्थानीय पुलिस में कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी संजय सिंह शामिल थे। क्षेत्राधिकारी डॉ.राकेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक कानपुर में कोचिंग करते हैं। रुपयों के लालच में वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें