फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े शिक्षक को मारी गोली

Fri, 25 Nov 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर इलाके में एक शिक्षक को दिनदहाड़े गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक घर लौट रहा था। पुलिस को इस मामले में सड़क किनारे किसी व्यक्ति की जख्मी हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान की। इसके बाद उसे जख्मी हालत में सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

    बिल्हौर के नंदा निवाडा गांव में शिछक के बतौर कार्यरत्त सलमान (40) को गोली मारे जाने की सूचना मिली। सलमान स्कूल से घर वापस लौट रहा था इसी बीच सुनसान सड़क पर शिक्षक पर बंदूक से गोली दागी गई। सलमान सड़क पर खून से लथ-पथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। एन वक्त पर राहगिरों ने पुलिस को  सूचना दे दी जिससे शिक्षक  की जान बच गई। पुलिस पड़ताल में अभी तक यह पता चला कि शिक्षक का लंबे समय से इलाके के ही किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी मामले में उस पर रंजिशन हमला हुआ है।

सलमान कानपुर कर्नल गंज का रहने वाला है। ककवा थाना क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल, पुलिस शिक्षक पर हुए जानलेवा हमले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



   

 
   
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें