फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत पर छात्रा के छप्पर में लगाई आग, पॉक्सो सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Dec 2019 12:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत से नाराज किशोर ने परिजनों के साथ मिलकर छात्रा के घर में पड़े छप्पर में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छेड़छाड़, आगजनी और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दो पुत्रियां शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा हैं। गांव में मकान के पड़ोस में ही रहने वाले दो किशोर आए दिन पुुत्रियों से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करते थे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत देहात कोतवाली में की गई तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर फटकार लगाई और छोड़ दिया। इससे नाराज होकर एक किशोर ने परिजनों के साथ मिलकर उसके छप्पर में आग लगा दी।

देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि दो सगे नाबालिग भाइयों के विरुद्ध तहरीर मिली थी। जांच में एक के पांच दिन से पानीपत में होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें