फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अतिक्रमण हटाने गई टीम पर 150 लोगों ने बरसाए पत्थर, एसडीएम सहित छह अधिकारी घायल

Tue, 10 Dec 2019 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर राजपुरा में 150 से ज्यादा लोगों ने पत्थराव कर आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों को घायल कर दिया। इसमें एसडीएम, तहसीलदार और पटवारियों समेत पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। इस कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान बीच में ही रोकना पड़ा है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से राजपुरा में अवैध झोपड़ियां(कुल्हे) हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया। टीमें दोपहर को राजपुरा पहुंची और अतिक्रमण को हटाने पर काम शुरू हुआ। टीम ने आधा दर्जन झोपड़ियों को हटाया। इससे लगभग छह कनाल जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया।

इसके बाद नई बनी झोपड़ियों को हटाने पर कार्रवाई शुरू हुई। इतने में लोग भड़क गए और कार्रवाई को रोका। इतने में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की मगर लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। शाम तीन बजे सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस पर भारी पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि 150 से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः  क्या है 'चिल्ले कलां', जिसकी दस्तक से पहले ही कश्मीर का पानी बना 'बर्फ की सिल्ली', देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ पर काबू पाने के लिए रेपिड एक्शन फोर्स को बुलाया गया

पुलिस बल को देखकर पत्थराव होने लगा। इससे एसडीएम मढ़ तारीक हुसैन, तहसीलदार, पटवारी और अन्य अधिकारियों को भी चोटें आई हैं। एसएचओ कानाचक रवि सिंह परिहार के अनुसार सरकारी मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। वाहन पूरी तरह से टूट गए हैं।

भीड़ पर काबू पाने के लिए रेपिड एक्शन फोर्स को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में लोगों को भी चोटें आई हैं। शाम छह बजे भीड़ पर काबू पाया गया। इसके बाद लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें