फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सौतेले पिता ने नाबालिग मूक बधिर बेटी से किया दुष्कर्म, मां पहुंची थाने फिर...

Sat, 10 Oct 2020 10:46 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 11 साल की मूक बधिर बेटी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम को बेटी की तबीयत बिगड़ने पर पिता की करतूत का पता चला। शनिवार को बेटी के साथ थाने पहुंचकर मां ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


एक मजदूर ने नौ साल पहले घरों में काम करने वाली महिला से शादी की थी। महिला के एक बेटी पहले से है। दो बच्चे और हुए। महिला के अनुसार वह रोज सुबह से दोपहर तक लोगों के घरों में चौका बर्तन करती है।

कुछ दिनों से बड़ी बेटी गुमसुम थी। शुक्रवार रात को उसके पेट में दर्द हुआ और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। शक होने पर बेटी से पूछा तो उसने इशारों में पिता की हरकत बताई। कार्यवाहक थाना प्रभारी शीलेंद्र यादव ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें