फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लुटेरे’ के रूप में निकले एसएसपी, पुलिस सोती मिली

Thu, 06 Aug 2015 03:32 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरे की वेशभूषा में एसएसपी खुद अपने पीआरओ के साथ बुधवार को बाइक पर शहर में निकले तो हर ओर से निराशा हाथ लगी। वीआईपी रोड पर व्यापारी से 50 हजार रुपये लूट की सूचना दी तो कंट्रोल रूम से सूचना करीब 20 मिनट देरी से प्रसारित हुई। रास्ते में कहीं कांस्टेबल नहीं मिले, तो एसओ की लोकेशन भी सही नहीं मिली। नाराज एसएसपी ने आठ कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। छह एसओ और कंट्रोल रूम में देरी की जांच बैठा दी गई है। इसकी जांच एसपी कंट्रोल रूम करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि वीआईपी रोड पर एक व्यापारी को तमंचा सटाकर 50 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। लुटेरे काली पैशन बाइक से हैं। चालक हेलमेट पहने है और पीछे बैठा शख्स रूमाल से चेहरा ढके है। यह भी बताया गया कि बाइक की नंबर प्लेट हिंदी में है। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खुद का चेहरा रुमाल से ढंका और पीआरओ जीतेश कुमार के साथ काली पैशन बाइक से शहर में घूमे। कोहना, ग्वालटोली, नवाबगंज, स्वरूपनगर, काकादेव, फजलगंज एरिया से गुजरे। रास्ते में चार जगह रेंजर बाइक खड़ी मिलीं। कांस्टेबल मौजूद थे लेकिन किसी ने हुलिया प्रसारित होने के बाद चेक करना या रोकना मुनासिब नहीं समझा। एसएसपी ने इन थानाक्षेत्रों के थानेदार की लोकेशन मांगी तो वह भी सही नहीं मिली। लौटने पर एसएसपी ने रेंजर बाइक के आठ कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। यह कांस्टेबल कोहना, आर्यनगर, स्वरूपनगर और काकादेव के हैं। सभी छह एसओ के खिलाफ उनके लोकेशन को ट्रेस कर असलियत जानने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। यदि बताई लोकेशन में अंतर दिखा तो इन पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें