फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला बेटे का शव

Tue, 24 Jan 2017 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जिसे पाल-पोस कर बड़ा किया उसकी ही लाश देखने को मिलेगी, यह ललित पाल (28) के परिजनों ने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा। मंगलवार भोर पहर कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके में शोर मच गया कि गांव के बाहर पेड़ पर किसी का शव लटका है। सब दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और तब तक अंधेरा छट गया था। पास जाकर देखा तो ललित की पहचान हो गई। 
विज्ञापन
  इसके बाद हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानचंद्रपुर में निवासी ललित पाल (28) का गांव के बाहर नीम के पेड़ पर शव फांसी से लटकता हुआ मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को बेटे की मौत की जानकारी दी गई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। वे रोते- बिलखते दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

इसके बाद वहां खासी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पूछताछ में परिजनों ने बताया सोमवार शाम को ललित घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंताग्रस्त परिजन उसे तलाशने निकले लेकिन ललित का पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन यह सोच कर घर आ गए कि सवेरा होने पर ललित को तलाश करेंगे लेकिन सुबह होते ही यह मनहूस खबर उन्हें मिल गई। वही दूसरी ओर रनिया चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने मामले में गृह कलह के बाद आत्महत्या की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें