फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बेटे ने वृद्ध मां को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार हुआ आरोपी

Wed, 10 Jul 2019 12:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
नशे में धुत बेटे ने वृद्ध मां को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां को हंसिया व लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह घटना  राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। यहां मंगलवार देर रात नशे में घुत कालीचरण (30) ने मां हालिया (60) के साथ गालीगलौज करते हुए उसे लाठियों से पीट पीटकर मार डाला। भाई पर खून सवार देख छोटा भाई जगभान भागकर पड़ोसी के घर में छुप गया। 

पुलिस को जगभान ने बताया कि मां हालिया कालीचरण को नशा न करने के लिए समझा रही थी इस बात पर ही वह आगबबूला हो गया। उसने मां पर हंसिया व लाठियों से कई वार किए। वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण बचाने पहुंचे तो आरोपी ने हंसिया लेकर उन्हें भी दौड़ा लिया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


नशे की लत ने बनाया मां का हत्यारा
मृतका के पुत्र जगभान ने बताया कि उसके भाई कालीचरण को गांजा की बुरी लत है। लगातार कई वर्षों तक गांजे का नशा करने से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। जिसका गांव में ही उपचार कराया जा रहा था। बताया कि नशे की हालत में ही उसने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें