फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में गोली मारी हाथ-पैर काटे

Mon, 09 Mar 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा बैराज में शनिवार रात मिले अज्ञात युवक का शव बेरहमी से हत्या करके फेंका गया था। पहले उसके सीने में गोली मारी गई। इसके बाद धारदार हथियार से उसके हाथ और पैर काट दिए गए थे। गंगा बैराज में एक युवक का शव पानी मेें उतराते देखा गया।
विज्ञापन


सूचना पर कोहना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराई गई लेकिन उसके बारे में कोई बता नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। कोहना एसओ ओम प्रकाश सिंह के मुताबिक युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच है।

शरीर पर नीली जींस, काली फुल बनियान, काली-पीली पट्टी वाली सैंडो बनियान है। युवक के दोनों हाथ, दाहिना पैर गायब हैं। एसओ ने युवक की हादसे में मौत की आशंका जताई थी। शव कहीं से बहकर गंगा बैराज में आया है। उनका कहना है कि फोटोयुक्त पंफ्लेट सार्वजनिक स्थानों पर लगवाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


इधर, रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की हादसे में मौत नहीं हुई। उसकी बेरहमी से हत्या हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान उसके सीने से 315 बोर की गोली भी मिली। युवक की लगभग एक सप्ताह पहले हत्या कर शव गंगा में फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें