फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दिल दहलाने वाली घटना: नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर जलाया गया शव, पुलिस ने बरामद किए अवशेष

Sun, 03 Oct 2021 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

शनिवार को एक विवाहिता की हत्या कर शव उसके ससुरालियों ने जला दिया है। मृतका के पिता ने रविवार दोपहर घटना की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ समेत दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव जलाने वाले स्थान की भी जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए शव के अवशेष एकत्र किए।
विज्ञापन
औरैया: जले अवशेष बरामद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दहगांव में ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव जला दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। सीओ और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं मौके से जले अवशेष बरामद किए। निवादा के ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि शनिवार को एक विवाहिता की हत्या कर शव उसके ससुरालियों ने जला दिया है। मृतका के पिता ने रविवार दोपहर घटना की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी।

सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ समेत दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव जलाने वाले स्थान की भी जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए शव के अवशेष एकत्र किए। रामरिख पुत्र गोकुल निवासी बेनीगंज, निवादा लोचन, हरदोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी पुत्री सोमवती (20) की शादी वर्ष 2019 में निवादा पोस्ट दहगांव निवासी रामआसरे शर्मा के पुत्र गंगाराम उर्फ दिनेश के साथ की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उनकी बेटी से ससुरालीजन एक लाख रुपये के साथ बाइक की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया 30 सितंबर को बेटी ने फोन पर बताया था कि अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे।

इस पर उन्होंने समझाया था कि कुछ लोगों के साथ आकर दामाद व उनके घरवालों को समझाएंगे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले सास आशा देवी, ननद आरती देवी उनके पति गंगाराम उर्फ दिनेश व देवर शनि, ससुर राम आसरे ने मिलकर पुत्री को पीटकर हत्या कर दी।

गांव निवासी इंद्रपाल प्रधान, मुकेश, श्याम सुंदर, छोटे ने ससुराली जनो का सहयोग किया और शव जलाकर सबूत नष्ट कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है मामले की जांच के लिए डीएनए सैंपल भेजा जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें