फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर के बहाने फेरी लगाकर बेचता था कच्ची शराब

Tue, 29 Nov 2016 08:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव असोहा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर को दबोचा है जो टमाटर की फेरी के बहाने कच्ची शराब के पाउच बेचता था। सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा तो साइकिल में बंधी कैरेट में ऊपर कुछ टमाटर व उसके नीचे 60 लीटर कच्ची शराब मिली।
विज्ञापन

हरदोई जिले के टड़ियावां फरसा गांव निवासी प्रमोद कई महीनों से असोहा थाना के पिपरी गांव में एक मकान में किराये पर रह रहा था। वह कच्ची शराब के पाउच बनाकर आसपास के गांवों में फेरी लगाकर बेचता था। पुलिस से बचने के लिए वह प्लास्टिक की कैरेट में नीचे कच्ची शराब के पाउच और ऊपर से टमाटर रखता था। मंगलवार को असोहा थानाध्यक्ष जेएन सिंह ने सूचना पर प्रमोद को पकड़ लिया। उसने बताया वह फेरी लगाकर टमाटर बेचने जा रहा है। तलाशी में टमाटर के नीचे थैलियों में 60 लीटर शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें