भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट के आरोपी आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी आतिफ के घर की मंगलवार रात एनआईए ने छानबीन की। वहां से आतिफ का लैपटॉप और डायरी समेत कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक काली रंग की एक डायरी में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई राज छुपे हैं।
एनआईए टीम देर रात कानपुर के केडीए कालोनी जाजमऊ स्थित आतिफ से घर पहुंची। टीम ने परिवार के लोगों से आतिफ की गतिविधियों और चाल-चलन के बारे में फिर पूछताछ की। इसके बाद आतिफ से कमरे में गई, वहां से लैपटॉप, डायरी और कुछ और दस्तावेज कब्जे लेने के बाद टीम वहां से लौट गई।
इस बारे में आतिफ के घरवालों और एनआईए टीम ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है। सात मार्च को एमपी में ट्रेन में ब्लास्ट हुआ था। इस मामले में आतिफ, दानिश, फैसल, अजहर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके साथी सैफुल्लाह को एटीएस ने लखनऊ में मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। आतिफ और उसके साथियों को टीम पहले कानपुर ला चुकी है।