फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकेरी में छात्रा को ट्रक ने रौंदा, बवाल

Wed, 25 Nov 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी मंगला विहार अंडर पास पर तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार को हाईस्कूल की छात्रा आयुषी कनौजिया (16) को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर सुनील को दबोचकर जमकर धुना।
विज्ञापन


चकेरी पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ के चंगुल से बचाया। बेटी का शव देखते ही परिजन बदहवास हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने अंडर पास के सामने हाईवे पर ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इससे चकेरी हाईवे पर दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। पुलिस ने दो दिन में ब्रेकर बनवाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

चकेरी के मंगला विहार सेकेंड में रहने वाले संजय कनौजिया स्कूली वैन के ड्राइवर हैं। घर पर पत्नी रूबी, बेटा वंश (9) के साथ उनकी मां भी रहती हैं। साथ रहने वाली बेटी आयुषी उर्फ मुस्कान केंद्रीय विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार शाम विज्ञान की कोचिंग पढ़ने के लिए मंगला विहार-2 से मंगला विहार फर्स्ट जा रही थी।
विज्ञापन


मंगला विहार अंडर पास (पुलिया) पार करते वक्त नौबस्ता से रामादेवी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे साइकिल सवार आयुषी की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी का शव देखते ही मां रूबी, पिता संजय बदहवास हो गए। इनकी हालत देख भीड़ का पारा हाई हो गया। पुलिया के सामने हाईवे पर ब्रेकर बनवाने के लिए सड़क पर बैठे लोगों को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो वे और भड़क गए।

चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने दो दिन में ब्रेकर बनवाने का लिखित आश्वासन दिया तो भीड़ शांत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हार्ट पेशेंट दादी से छिपाया हादसा
हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। घर पर केवल आयुषी की दादी ही थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि एकाएक सभी लोग घर से क्यों चले गए। पड़ोसियों से पूछती रहीं- क्या हो गया है लेकिन हार्ट पेशेंट होने के कारण किसी ने उन्हें कुछ नहीं बताया। आयुषी अपनी दादी और पिता की दुलारी बिटिया थी।

वाहन के इंतजार में खड़े बाराती को ट्रक ने रौंदा
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। सोमवार देर रात पहली दुर्घटना कस्बे में जीटी रोड पर हुई। रामादेेवी क्षेत्र का गिरजानगर  निवासी अरशद (20) पुत्र पप्पू बारात में आया था।

शादी के बाद वह देर रात घर लौटने के लिए नगर पालिका रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। अचानक निकला तेज रफ्तार ट्रक अरशद को रौंदता हुआ  निकल गया। घायल युवक को इलाकाई लोग सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मंगलवार दोपहर पुलिस चौकी रेउना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास दूसरा हादसा हुआ। गांव निवासी ट्रक चालक गाड़ी लेकर घर आया था। खस्ताहाल रोड पर असंतुलित होने से ट्रक नीम के पेड़ से टकराकर  पलट गया।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आकर इस्माइलपुर निवासी लक्ष्मी नारायन (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। अधेड़ को घाटमपुर सीएचसी लाया गया, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें