फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद भी नहीं सुलझी हत्याकांड की गुत्थी

Wed, 25 Nov 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बापूग्राम में दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। हत्याकांड के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक मामले का खुलासा करने को गंभीरता से प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 18 नवंबर को बापूग्राम में शिव मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर किराए के कमरे में रह रहे रुस्तम की 55 वर्षीय पत्नी खजानी देवी की हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान पति गांव मोहल्ला करबला, फिरोजाबाद (यूपी) गए हुए थे। कमरे में पत्नी अकेले थी।

खजानी देवी हत्याकांड को सात दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग तक नहीं लग पाया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। जल्द ही मामले की खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें