फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा दफ्तर में पार्टी नेत्री ने जहर पीया

Wed, 20 May 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर पुलिस पर अभद्रता करने और बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर एक सपा नेत्री ने सपा ग्रामीण कार्यालय, नवीन मार्केंट में न केवल जहरीला पदार्थ पी लिया, बल्कि बाएं हाथ की नस भी काट ली। उन्हें लहूलहान देख अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस उन्हें उर्सला ले गई। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सपा नेत्री का आरोप है कि पुलिस ने पांच दिन पहले तलाशी के बहाने घर में घुसकर अभद्रता की। बेटे के सामने, कपड़े उतरवाकर बेइज्जत किया।
विज्ञापन


पुलिस उनके बेटे को फर्जी मुकदमों में फंसाकर अपराधी बना रही है। उन्होंने सपा विधायक और पार्टी के अन्य नेताओं पर अनदेखी का आरोप भी लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सपा ग्रामीण दफ्तर में जनता दरबार लगा हुआ था।

पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषि विश्वकर्मा और पदाधिकारी उपेंद्र यादव के सामने लोग अपनी समस्याओं का प्रार्थना पत्र लेकर आ रहे थे और सुनवाई कर रहे पदाधिकारी उसका निस्तारण कर रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर के बारासिरोही में रहने वाली सपा नेत्री नूर बानों अपने 13 साल के बेटे उमर अंसारी उर्फ गुड्डू के साथ पहुंची।
विज्ञापन


नूर बानों ने प्रार्थना पत्र पदाधिकारियों को दिया। पदाधिकारियों ने उनका प्रार्थना पत्र उसे रिसीव किया और अपने रख लिया। इसके बाद नूर बनों दफ्तर से निकली और पार्टी नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि हमारी सरकार में हमारी ही समस्या नहीं सुनी जा रही है।

विधायक सतीश निगम ने बुलाया। दो घंटे तक इंतजार किया लेकिन वह नहीं आए। यह कहते हुए नूर बानों ने अपने बैग से एक शीशी निकाली और ढक्कन खोलकर जहरीला पदार्थ पी लिया।  सपा नेत्री नूर बानो बारासिरोही कल्याणपुर में रहती हैं।

दो बेटे सावेद और गुड्डू उर्फ उमर अंसारी हैं। नूर बानो छोटे बेटे गुड्डू के साथ दोपहर में सपा ग्रामीण दफ्तर पहुंचीं। जनता दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उनके बेटा सावेद को मुखबिरी नहीं करने पर पुलिस एक बार चोरी के मामले में जेल भेज चुकी है।

अब वह जमानत पर है। नूर बानो का कहना है कि 14 मई को कल्याणपुर थाने के पुुलिसकर्मी उनके घर की बाउंड्री फांदकर भीतर आए। दरवाजा तोड़ने लगे तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। पुलिसकर्मियों ने घर के सारे सामान उलट-उलट दिए। पुलिस वाले मनोज नाम के युवक को साथ लेकर आए थे।

इंस्पेक्टर और सबइंस्पेक्टर ने जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाए। डंडे से पीटा। दो लाख रुपये की भी मांग की। नूर बानो के मुताबिक इस सबसे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। पुलिस दोबारा फिर यह हरकत कर सकती है। उनके बेटे सावेद को फर्जी मुकदमे में फंसा सकती है।

नूर बानो का बेटा सावेद शातिर मनोज हक्कल गैंग का मेंबर है। इसका नाम बारा सिरोही के एक मकान में लाखों की चोरी में आया है। इस मामले में मनोज हक्कल समेत चार लोगों को पिछले दिनों गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। मनोज ने ही कबूला है कि चोरी का माल सावेद के पास है, इसलिए सावेद की तलाश की जा रही है। बदसलूकी नहीं की गई है। न ही कपड़े ही उतरवाए गए हैं।
विज्ञापन


- पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ कल्याणपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें