फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक के घर बदमाशों का धावा, दंपति को बेरहमी से पीटा, लूट ले गए जेवर व नकदी

Thu, 22 Aug 2019 01:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर मोहल्ले में एक बस चालक के घर बुधवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट की। दंपति को बेरहमी से पीटकर रुपए, जेवर ले गए। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रमेश मौके पर पहुंचे। छानबीन में तीन बदमाश होने का पता चला है। परिवार मूल रूप से केशवपुर का रहने वाला है। घटना में बस चालक राकेश मिश्रा और उसकी पत्नी शांति देवी अंदर के कमरे में सो रहे थे। राकेश के पिता सुरेंद्र बाहर सोए थे।

बदमाश घर के किनारे दीवाल के सहारे भीतर दाखिल हुए। शांति देवी के झुमकी, पायल, मंगलसूत्र, बक्सा का ताला तोड़कर 25000 नकदी लूट ले गए। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें