फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी को छुड़ाने के लिए हमलावरों ने तमंचों से की अंधाधुंध फायरिंग

Wed, 28 Sep 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जनपद जालौन के उरई इलाके में एक कैदी को छुड़ाने के लिए दो हमलावरों ने नाकाम कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, 'रिंकू पांडे' नामक अभियुक्त को मिर्जापुर से सुनवाई के बाद जिला कारागार वापस लाया जा रहा था, उसी दौरान एक बोलेरो कार पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे निकली।
विज्ञापन


आगे पहुंचने पर भीतर बैठे दो हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस वालों ने भी जवाबी फायरिंग की और अपराधी को छुड़ाने का प्रयास नाकाम कर दिया।

दोनों हमलावरों को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार समेत पुलिस ने हमलावरों से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए हमलावरों के नाम दिलीप मिश्रा और सुरेश दुबे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें