फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भट्ठी में तपो' के नाम पर लड़कियों से बलात्कार, 1998 में जेल गया था फर्रुखाबाद का ये 'मायावी बाबा'

Wed, 15 Nov 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में रेप का मामला फिर आया सामने
विज्ञापन
फर्रुखाबाद और दिल्ली में अाध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय चलाने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर उनकी ही शिष्या ने रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि बाबा लड़कियों को नशे का इंजेक्शन लगाकर उन्हें अपने बस में कर लेता है इसके बाद हर रोज उनका यौन शोषण करता है। दिल्ली में बाबा पर रेप का मुकदमा दर्ज होने बाद फर्रुखाबाद और कंपिल इलाकों के आश्रमों में सन्नाटा पसर गया है। बाबा इससे पहले फर्रुखाबाद में 1998 में संवासिनी से दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ व बिजली चोरी के आरोपों में जेल जा चुका है। उसी घटना के बाद वह चर्चा में आया था।
विज्ञापन

 

खुद को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिद्धांतों से जुड़ा बताया

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में रेप का मामला फिर आया सामने
दिल्ली में रोहिणी के विजय विहार इलाके में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिद्धांतों से जुड़ा बताता है। तीन दिन पहले दिल्ली वाले आश्रम पर राजस्थान की एक लड़की को बंदी बनाने का आरोप लगा। लड़की तीन दिन पहले झुंझुनू से अपने घर से गायब हो गई थी और फोन की लोकेशन के आधार पर वो दिल्ली के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में मिली।  रेप का आरोप लगाने वाली महिला का आरोप है कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की के मुताबिक आश्रम में रह रही सभी लड़कियों को बाबा अपने कमरे में बुलाता था।  'भट्ठी में तपाने' के नाम पर उनका रेप करता है। इस लड़की का कहना है कि उसने अपनी आपबीती अपने घरवालों को भी बताई लेकिन किसी ने उसका विश्वास नहीं किया। आश्रम से भागकर उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। फर्रुखाबाद और दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर आश्रम चलाने वाला बाबा फिलहाल फरार चल रहा है। 
 

जानें कौन है ये बाबा

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में रेप का मामला फिर आया सामने
मूलरूप से यूपी के फर्रुखाबाद निवासी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के अध्यात्मिक विश्वविद्यालय कंपिल व मोहल्ला सिकत्तर बाग में संचालित हैं। बाबा के आश्रमों में हर आयु वर्ग की संवासिनी रहती हैं। कुछ पुरुष भी आश्रमों की देखरेख में रहते हैं। बाबा का एक आश्रम दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी है। जहां पर हाल ही में शिष्या ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 16 अप्रैल 1998 को कोलकाता निवासी एक संवासिनी के परिजनों ने फर्रुखाबाद के कंपिल आकर आश्रम में पुत्री को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत पर तत्कालीन थानाध्यक्ष मौके पर गए तो उन्हें आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सूचना पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक फोर्स लेकर पहुंचे तो उन्हें भी लौटा दिया गया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। 
विज्ञापन

कंपिल थाने में मुकदमे दर्ज

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में रेप का मामला फिर आया सामने
बाद में बाबा के खिलाफ पुलिस ने बिजली चोरी, दुष्कर्म व पुलिस पर हमला करने के आरोप में फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाने में कई मुकदमे दर्ज किए। जिसमें बाबा को जेल जाना पड़ा था। इसी के बाद से जिले भर में बाबा के आश्रम चर्चा में आए थे। कुछ वर्ष पहले बाबा के सिकत्तर बाग आश्रम में भी बाहरी प्रांतों की पुलिस ने छापे मारकर संवासिनियों को बाहर निकाला। बाल कल्याण समिति की ओर से भी कुछ वर्ष पहले तत्कालीन अध्यक्ष एमएच सिद्दीकी ने कम उम्र की लड़कियों को आश्रम में रखे जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। सोमवार को दिल्ली में बाबा की गिरफ्तारी होने की सूचना मिलने के बाद कंपिल व सिकत्तर बाग आश्रमों पर सन्नाटा पसर गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें