एक सप्ताह पूर्व शहर के मोहल्ला रामनगर में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जांच में पुलिस को फेसबुक एकाउंट से मिले मैसेजों के आधार पर हुए खुलासे के बाद छात्रा के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रेप व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला उरई कोतवाली में दर्ज करा दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर में एक सप्ताह पूर्व 20 वर्षीय छात्रा इच्छा ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर जांच पड़ताल शुरू की थी।
पुलिस की छानबीन में छात्रा के मोबाइल फेसबुक अकाउंट में उसके प्रेमी का मैसेज का ब्यौरा मिला। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी देवेंद्र शुक्ला निवासी झांसी के खिलाफ रेप व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।