कानपुर के गोविंदनगर में पुलिसवाले ने एक विकलांग महिला के घर में घुसकर उसके साथ बदसलूकी की। महिला का आरोप है, एसपीओ ने अपनी वर्दी का रौब दिखाकर घर में घुसकर दबोचने की कोशिश की। थाना पुलिस भी एसपीओ को बचाने का प्रयास कर रही है।
इसके चलते मंगलवार को महिला ने एसएसपी शलभ माथुर को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए एसपीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सफाई देते हुए थानाध्यक्ष शाहिद सिद्दकी ने कहा, दबोचने की बात गलत है और न ही महिला के साथ बदसलूकी की गई है।
एसपीओ और महिला के बीच प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्षों से तहरीर ली जा रही है।