फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत बबुली ने गैंग के साथ चित्रकूट में मचाया आतंक, किसान को गोलियों से भूना

Wed, 28 Sep 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
ढाई लाख के इनामी डकैत बबुली कोल ने चित्रकूट के जंगलों से बाहर आकर बुधवार तड़के डोडानासी मारकुन्डी गांव में आतंक मचा दिया। अपने गैंग के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक किसान को गोलियों से भून दिया। गांव वालों को ललकारते हुए रंगदारी हर महीने भेजने की मांग कर फायरिंग करते हुए सभी डकैत भाग गए। डकैतों के गांव में आने से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ पाठा के जंगलों में डकैत बबुली को ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार तड़के चित्रकूट के डोडानासी मारकुन्डी निवासी किसान राम करन यादव (25) शहर की तरफ दूध और मक्खन लेने जा रहा था। तभी डोडानासी मारकुन्डी गांव के बाहर बबुली ने अपने गैंग के साथ धावा बोलकर राम करन को पकड़ लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद डकैतों का गैंग गांव के अंदर गया और ग्रामीणों को ललकारते हुए रंगदारी देने की मांग करते हुए हवाई फायरिंग की भाग गये। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। चित्रकूट पाठा के जंगलों में डकैत बबुली और उसके गैंग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें