फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टे की बट मारकर डीजीपी ऑफिस के सिपाही को लूटा

Sat, 05 Nov 2016 11:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कट्टे से फायर करते हुए बिल्हौर जीटी रोड की ओर भागे बदमाश
विज्ञापन
कानपुर बिल्हौर कोतवाली के मकनपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने डीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही और उसके भाई को डंडा मारकर सड़क पर गिरा दिया और कट्टे की बट मारते हुए तीस हजार रुपये, मोबाइल, सोने के आभूषण लूट लिए। इसके बाद फायर करते हुए बिल्हौर जीटी रोड की ओर भाग गए। सूचना के 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन

बिल्हौर कोतवाली के डोडवाजमौली ग्रामसभा के मजरा माखन निवादा गांव निवासी अजय पाल का पुत्र दीपक कुमार वर्तमान में डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात है। शनिवार को दीपक अपने फुफेरे भाई ललित निवासी पखनागोई, थाना एरवा कटरा, इटावा के साथ बाइक से अपनी ससुराल गया था। बकौल दीपक वह शनिवार शाम कन्नौज के ठठिया थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव निवासी चचिया ससुर की तेरहवीं में शामिल होकर बिल्हौर मकनपुर मार्ग से गांव लौट रहा था। देर शाम 7:30 बजे देवकली गांव के सामने एकाएक अंधेरे से आए बदमाश ने उन्हें डंडा मारकर गिरा दिया। गिरते ही चार बदमाशों ने उन्हें कट्टा और धारदार हथियार लगाकर कब्जे में कर लिया। ललित के सिर पर कट्टे की बट मारते हुए बदमाशों ने तीस हजार रुपये, दो मोबाइल, सोने की अंगूठी,  सोने की चेन सहित बाइक की चाबी ले ली और हवा में दो-तीन फायर करते हुए भाग निकले। बदमाशों के पास एक प्लेटिना और स्पलेंडर बाइक थी, जिस पर सवार होकर चारों लुटेरे बिल्हौर जीटी रोड की ओर भाग गए। बाद में किसी तरह ललित और सिपाही दीपक ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सीओ ने कहा कि बदमाशों द्वारा लूटे गए मोबाइल के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा रही है।  जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें